VastuGuruji सही वास्तु · खुशहाल जीवन

घोषणा और शर्तें

लाइव ऑनलाइन कोर्स · 11 नवंबर 2026 बैच

एनरोल करने से पहले यह एक बार पढ़ लीजिए। भुगतान करते समय आपको यही बातें स्वीकार करनी होती हैं — इसलिए बाद में कोई उलझन नहीं रहती।

1फीस वापस नहीं होती

एक बार भरी गई फीस वापस नहीं होती और किसी और के नाम या किसी और बैच में नहीं बदली जाती — कारण कोई भी हो (निजी, तकनीकी या अन्य)।

भुगतान से पहले सोच-समझकर निर्णय लीजिए। सवाल हों तो पहले पूछ लीजिए।

2कक्षाएँ लाइव होती हैं — रिकॉर्डिंग नहीं मिलती

यह लाइव कोर्स है। कक्षा के बाद कोई वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं दी जाती। इसीलिए हर कक्षा के बाद 5 दिन टेलीग्राम पर सवाल-जवाब का समय रखा जाता है।

कक्षा में समय से जुड़िए — छूटी कक्षा दोबारा नहीं मिलती।

3कक्षा के दिन और समय

कक्षाएँ शुक्रवार–शनिवार को होती हैं और एक कक्षा आमतौर पर 2 से 4 घंटे की होती है। हर बैच की तारीखें कोर्स पेज के शेड्यूल में दी गई हैं। किसी कारण से दिन बदलना पड़े तो पहले सूचना दी जाती है।

4कैमरा चालू रखना ज़रूरी है

लाइव कक्षा में कैमरा चालू रखना ज़रूरी है — पहचान और बातचीत के लिए। इंटरनेट अपनी ओर से ठीक रखिए; नेटवर्क की गड़बड़ी से छूटी बात की भरपाई नहीं की जाती।

5लॉगिन आपका निजी है

आपका लॉगिन सिर्फ़ आपके लिए है। किसी और को आईडी या पासवर्ड देना अपराध है। एक ही आईडी से कई जगह लॉगिन दिखे तो खाता बंद किया जा सकता है और फीस वापस नहीं होगी।

6कोर्स सामग्री की नकल नहीं

कक्षा की सामग्री, नोट्स और ऑडियो VastuGuruji की संपत्ति है। इसे रिकॉर्ड करना, बाँटना या बेचना अपराध है और कानूनी कार्रवाई की जाती है।

कॉपीराइट अधिनियम 1957 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 के अंतर्गत।

7कोर्स शिक्षा के लिए है

हम ज्ञान और तरीके सिखाते हैं; उन्हें लगाना और उससे मिलने वाले परिणाम आपके अभ्यास पर निर्भर करते हैं। किसी नतीजे की गारंटी नहीं दी जाती।

सवाल हो तो

भुगतान से पहले पूछ लीजिए — फ़ोन या WhatsApp +91 97704 40000 पर। एनरोल करने का मतलब है कि आपने ये शर्तें पढ़कर स्वीकार कर ली हैं।

🪔 Next festival: शारदीय नवरात्रि · 12 Oct 2026 · 24 दिन शेष View Tips →